लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सामने आये कोविड-19 के 4,145 नये मामले, 100 रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: August 16, 2021 21:32 IST

Open in App

महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 4,145 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63,96,805 हो गयी जबकि 100 और रोगियों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 1,35,139 पहुंच गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि नंदुरबार में फिलहाल कोरोना वायरस का कोई भी मरीज उपचाराधीन नहीं है जिससे यह जिला अब संक्रमणमुक्त है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में 5,811 रोगियों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 61,95,744 हो गई है। महाराष्ट्र में फिलहाल कोविड-19 के 62,452 मरीज उपचाराधीन हैं। संक्रमण से ठीक होने की दर 96.86 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.11 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में अब तक 5,11,11,895 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 1,52,165 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी। अधिकारी के मुताबिक धुले, नंदुरबार, जालना, परभणी, अकोला जिलों और धुले, जलगांव, भिवंडी, निजापुर, परभनी, नांदेड, अमरावती और चंद्रपुर नगर निगमों में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस