लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोरोना वायरस से 40 और मरीजों की मौत : 2,586 नए मामले सामने आये

By भाषा | Updated: November 19, 2020 21:03 IST

Open in App

लखनऊ, 19 नवंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 40 और मरीजों की मौत हो गई तथा 2,586 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमण से पीड़ित 40 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,480 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा चार लोगों की मौत कानपुर नगर में हुई हैं। इसके अलावा लखनऊ में तीन, गाजियाबाद, आगरा, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और सुल्तानपुर में दो-दो तथा वाराणसी, मेरठ, झांसी, अलीगढ़, सहारनपुर, महाराजगंज, बुलंदशहर, गोंडा, प्रतापगढ़, बस्ती, सीतापुर, रायबरेली, सोनभद्र, बदायूं, मैनपुरी, अमेठी, औरैया, शामली, संत कबीर नगर, बलरामपुर तथा बागपत में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 2,586 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि की गई। सबसे ज्यादा 310 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा मेरठ में 265, गौतम बुद्ध नगर में 235, गाजियाबाद में 178, कानपुर नगर में 141, प्रयागराज में 132 और वाराणसी में 103 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

राज्य में इस वक्त 22,757 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को एक लाख 43 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक एक करोड़ 74 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी हैं।

दिल्ली में कोविड-19 महामारी की एक और लहर आने के मद्देनजर प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के लोगों को सावधान रहने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी