लाइव न्यूज़ :

बिहार कोरोना अपडेट: मुंगेर में कोविड-19 के 4 नए मामले मिले, राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 147 हुई

By निखिल वर्मा | Updated: April 23, 2020 12:44 IST

बिहार में मुंगेर में ही सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के 31 मामले सामने आए हैं. राज्य में कोरोना वायरस से पहली मौत मुंगेर निवासी की ही हुई थी.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 21393  व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और मृतकों की संख्या 681 तक पहुंच गई है। बिहार में एक महीने पूर्व 22 मार्च को कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था.

बिहार में गुरुवार (23 अप्रैल) को कोरोना वायरस संक्रमण के 4 नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 147 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि मुंगेर में कोविड-19 का एक एक मामला सामने आया है। इससे पहले कल बिहार में 17 नए मामलों की पुष्टि हुई थी।

17 जिलों में आए कोरोना वायरस के मामले

बिहार के कुल 38 जिलों में से 17 जिलों में कोविड 19 के मामले अबतक सामने आए हैं। बिहार में मुंगेर में ही सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के 31 मामले सामने आए हैं। नालंदा में और सिवान में 29-29 मामले, पटना में 16, बेगुसराय में 9, बक्सर में 8, गया एवं भागलपुर में 5-5, गोपालगंज एवं नवादा में तीन-तीन तथा सारण, लखीसराय, वैशाली, भोजपुर, रोहतास, बांका एवं पूर्वी चंपारण में एक-एक मामला सामने आया है। 

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में आए 23 लोगों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है । वहीं कतर से लौटे, मुंगेर निवासी जिस मरीज की 21 मार्च को पटना स्थित एम्स में मौत हो गयी थी, उसके संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे। इनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उल्लेखनीय है कि बिहार में एक महीने पूर्व 22 मार्च को कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था । राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 12,978 संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है और इस वायरस से संक्रमित 42 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।

भारत में केसों की संख्या 21 हजार पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 21393  व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और मृतकों की संख्या 681 तक पहुंच गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय कोरोना वायरस के मामले देश में 16454 हैं और 4257 व्यक्ति इससे स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। कुल संक्रमित लोगों में से 77 विदेशी नागरिक हैं। 

टॅग्स :बिहार में कोरोनाबिहारकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं