लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर में कुएं की सफाई, जहरीली गैस से चार की मौत

By भाषा | Updated: May 13, 2019 15:48 IST

नंदगंज थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव के पश्चिमी हिस्से में स्थित पुराने कुएं की सफाई के लिए गांव के ही पांच मजदूरों को लगाया गया था, जिसमें से चार मजदूरों कुएं में उतर गए। कुछ ही देर में सबकी हालत बिगड़ने लगी और एक-एक कर चारों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देएसपी अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि कुएं की सफाई के दौरान चार मजदूरों की मौत हुई है।घटना के बाद पुलिस कर्मी गांव में तैनात हैं। कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आकर मजदूरों की मौत हुई है।

गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव में एक कुएं की सफाई करते समय चार लोगों की जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गयी।

नंदगंज पुलिस थाना के सूत्रों ने बताया कि बुढ़नपुर गांव के इस कुएं की सफाई करने के लिये गांव के ही रहने वाले इंद्रजीत (26), पंकज कुमार (20), रामवृक्ष राम (32) और रामअवतार राम (18) बारी-बारी से उसके अंदर उतरे, लेकिन बाहर निकलकर नहीं आये।

सूचना मिलने पर पुलिस ने चारों को कुएं से बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नंदगंज थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव के पश्चिमी हिस्से में स्थित पुराने कुएं की सफाई के लिए गांव के ही पांच मजदूरों को लगाया गया था, जिसमें से चार मजदूरों कुएं में उतर गए। कुछ ही देर में सबकी हालत बिगड़ने लगी और एक-एक कर चारों की मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं में से चार शवों को निकलवाया।

एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि कुएं की सफाई के दौरान चार मजदूरों की मौत हुई है। घटना के बाद पुलिस कर्मी गांव में तैनात हैं। कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आकर मजदूरों की मौत हुई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप