लाइव न्यूज़ :

बिहारः गया के एयरपोर्ट पर 5 विदेशी नागरिक मिले कोविड-19 पॉजिटिव, मचा हड़कंप, संक्रमितों को होटल में किया गया आइसोलेट

By अनिल शर्मा | Updated: December 26, 2022 14:11 IST

संक्रमितों को एक होटल में आइसोलेट किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ये विदेशी नागरिक इंग्लैंड, थाईलैंड और म्यांमार से आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि इनमें से चार थाइलैंड के और एक म्यामां से है।सभी संक्रमितों को बोधगया के एक होटल में आइसोलेट कर दिया गया है। 

पटनाः बिहार के गया हवाईअड्डे  पर 5 विदेशी नागरिकों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस खबर के आते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। संक्रमितों को एक होटल में आइसोलेट किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से चार थाइलैंड के और एक म्यामां से है।

गया के सिविल सर्जन रंजन कुमार सिंह ने बताया कि गया हवाईअड्डे पर 5 विदेशी नागरिक जिनमें  -1 म्यांमार से और चार थाइलैंड से-कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया है। वे स्पर्शोन्मुख हैं और उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। इससे पहले चीन से लौटा 40-वर्षीय शख्स आगरा (उत्तर प्रदेश) में प्राइवेट लैब की जांच में कोविड-19 संक्रमित मिला था।

सिंह ने कहा कि सप्ताहांत के दौरान कुल 33 विदेशियों का परीक्षण किया गया जिनमें से पांच को संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से चार महिलाएं हैं। अधिकारी ने कहा कि ताजा मामलों के मद्देनजर हवाई अड्डे और गया रेलवे स्टेशन पर परीक्षण तेज कर दिया गया है ।

दुनिया के कई देशों में कोविड मरीजों की संख्या में इजाफे के बीच भारत के कई राज्यों के हवाई अड्डों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर एहतियातन जांच शुरू की गई है। बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी गया एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और तिब्बत मंदिर के समीप रैपिड एंटीजन टेस्ट का शिविर व केंद्र बनाया गया है।

 रविवार को गया पहुंचे 33 विदेशियों को सर्दी खांसी की शिकायत के बाद आरटी पीसीआर जांच कराई गई थी जिसमें चार की रिपोर्ट पाजिटिव आई। सभी 33 यात्री गया एयरपोर्ट पर 20 दिसंबर को बैंकॉक से आए थे। सभी संक्रमितों को बोधगया के एक होटल में मेडिकल किट देकर होम आइसोलेट कर दिया गया है। 

टॅग्स :बिहारकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप