उत्तराखंड: नंदा देवी चोटी से ब्रिटेन के 4 पर्वतारोही को बचाया गया, 8 अब भी लापता

By भाषा | Published: June 2, 2019 10:09 PM2019-06-02T22:09:50+5:302019-06-02T22:09:50+5:30

4 British climbers rescued from Nanda Devi Uttarakhand 8 mountaineers still missing | उत्तराखंड: नंदा देवी चोटी से ब्रिटेन के 4 पर्वतारोही को बचाया गया, 8 अब भी लापता

उत्तराखंड: नंदा देवी चोटी से ब्रिटेन के 4 पर्वतारोही को बचाया गया, 8 अब भी लापता

Highlightsब्रिटेन के प्रसिद्ध पर्वतारोही मार्टिन मोरन की अगुवाई में लापता टीम में आठ सदस्य हैं। रविवार को बचाये गए ब्रिटेन के चार पर्वतारोहियों ने अधिकारियों को बताया कि वह 24 मई को आखिरी बार मोरन के संपर्क में थे।

उत्तराखंड में 25 मई से लापता सात विदेशियों सहित आठ पर्वतारोहियों का रविवार को भी कोई पता नहीं चल पाया जबकि अधिकारियों ने ब्रिटेन के उन चार पर्वतारोहियों को बचा लिया जो पिथौरागढ़ में नंदा देवी पूर्वी चोटी के बेस कैंप के पास फंसे हुए थे।

पिथौरागढ़ जिला मजिस्ट्रेट वी के जोगडांडे ने कहा कि ब्रिटेन के चार पर्वतारोहियों को बेस कैंप से 21 किलोमीटर दूर पाया गया और खोजी अभियान के दौरान बचा लिया गया। ब्रिटेन के प्रसिद्ध पर्वतारोही मार्टिन मोरन की अगुवाई में लापता टीम में आठ सदस्य हैं।

जोगडांडे ने कहा कि मोरन की टीम का पता लगाने के लिये रविवार को दो खोजी अभियान चलाये गये। उन्होंने कहा कि उन्हें खोजने के लिये सोमवार को और अधिक खोजी अभियान चलाये जांएगे। रविवार को बचाये गए ब्रिटेन के चार पर्वतारोहियों ने अधिकारियों को बताया कि वह 24 मई को आखिरी बार मोरन के संपर्क में थे।

वे नंदा देवी पूर्व के अलावा किसी और चोटी पर जा रहे थे।" मोरन की आठ सदस्यीय टीम उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 7,434 मीटर ऊंची नंदा देवी पूर्वी चोटी के रास्ते पर लापता हो गई थी। मोरन की टीम में भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन, नयी दिल्ली के एक अधिकारी के अलावा ब्रिटेन के तीन, अमेरिका के दो और ऑस्ट्रेलिया का एक पर्वतारोही शामिल है। 

Web Title: 4 British climbers rescued from Nanda Devi Uttarakhand 8 mountaineers still missing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे