लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 388 नए मामले सामने आए, सात और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 18, 2020 20:08 IST

Open in App

श्रीनगर, 18 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोविड-19 के 388 नए मामले दर्ज किए गए जबकि सात और संक्रमितों की मौत हुई।

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,17,705 हो गई है जिनमें से 1,833 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में 225 संक्रमित कश्मीर घाटी के जबकि 163 मरीज जम्मू संभाग के हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू जिले में सबसे अधिक 92 नए मामले सामने आए जबकि 82 नए मरीजों के साथ श्रीनगर जिला दूसरे स्थान पर रहा।

उन्होंने बताया कि इस समय केंद्र शासित प्रदेश में 4,244 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 464 और मरीजों के ठीक होने से संक्रमण मुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 1,11,628 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश में जिन सात लोगों की मौत दर्ज की गई है, उनमें से चार मृतक जम्मू क्षेत्र के जबकि तीन मृतक कश्मीर घाटी के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे