लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में कोविड-19 के 35 नए मामले, संक्रमित लोगों की कुल संख्या 11,340 हुई

By भाषा | Updated: December 6, 2020 13:32 IST

Open in App

कोहिमा, छह दिसंबर नगालैंड में शनिवार को कोविड-19 के 35 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11,340 हो गई है। हालांकि, इस दौरान कोई और मरीज संक्रमणमुक्त नहीं हुआ। इससे एक दिन पहले रिकॉर्ड संख्या में मरीज स्वस्थ हुए थे।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉक्टर डेनिस हांगसिंग ने कहा कि कुल नए मामलों में से 34 मामले कोहिमा और एक नया मामला किफिर जिले में सामने आया है।

विभाग के अनुसार शनिवार को कोई भी मरीज स्वस्थ नहीं हुआ और यहां स्वस्थ होने की दर घटकर 93.9 प्रतिशत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को स्वस्थ होने की दर 94.14 प्रतिशत थी। हांगसिंग ने बताया कि संक्रमण से किसी और मरीज की मौत नहीं हुई है और मृतकों की कुल संख्या अब भी 68 है।

उन्होंने बताया कि नगालैंड में अभी 511 मरीजों का इलाज चल रहा है और 10,649 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। वहीं, 112 मरीज अन्य राज्यों में जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम