लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: विवाह में खाना खाने के बाद किसी को हुई बेचैनी तो किसी ने की उल्टियां, 330 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2022 07:04 IST

अधिकारी ने बताया कि खाद्य विषाक्तता की शिकायत करने वालों में 133 जवालगा गांव के, 178 केदारपुर के और 25 काटे जवालगा गांव के रहने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखाना खाने के बाद लोगों ने बेचैनी की शिकायत की जबकि कुछ ने उल्टी करना शुरू कर दियाकेदारपुर और जवालगा गांव के कुल 336 लोगों को अम्बुल्गा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया

लातूरः महाराष्ट्र स्थित लातूर जिले की नीलांगा तहसील में एक शादी समारोह के दौरान खाना खाने के बाद करीब 330 लोग बीमार हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना रविवार को केदारपुर गांव में हुई जहां पर सैकड़ों लोगों के लिए खाना बना था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘खाना खाने के बाद लोगों ने बेचैनी की शिकायत की जबकि कुछ ने उल्टी करना शुरू कर दिया। केदारपुर और जवालगा गांव के कुल 336 लोगों को अम्बुल्गा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। कुछ का वालांडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया। अब सभी की हालत स्थिर है और उनपर इलाज का असर हो रहा है। अधिकतर लोगों को छुट्टी दे दी गई है।’’

अधिकारी ने बताया कि खाद्य विषाक्तता की शिकायत करने वालों में 133 जवालगा गांव के, 178 केदारपुर के और 25 काटे जवालगा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि स्थिति पर नजर रखने के लिए तीनों गांवों में स्वास्थ्य दल मौजूद हैं। 

टॅग्स :जलगांवमहाराष्ट्रLatur
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो