लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 325 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 5, 2021 09:30 IST

Open in App

महाराष्ट्र में ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 325 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 5,52,662 हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को सामने आए इन नये मामलों के अलावा, वायरस के कारण तीन और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,312 हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है। जिलाधिकारी राजेश नरवेकर ने बताया कि शनिवार को, ठाणे में पहली बार एक दिन में कोविड-19 टीके की एक लाख से ज्यादा खुराकें दी गईं जब 1,01,297 लोगों को टीके लगाए गए। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही ठाणे जिले में अब तक 51,25,876 लोगों को टीका लग चुका है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,34,704 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 3,293 हो गई है। पालघर के जिलाधिकारी डॉ मानिक गुरसल ने बताया कि शनिवार को 76,673 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया जिसके बाद जिले में कुल 11,94,752 लोगों को टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?