लाइव न्यूज़ :

देश के 32 किसान संगठनों की बैठक आज, आंदोलन पर होगा बड़ा फैसला

By रुस्तम राणा | Updated: November 20, 2021 09:23 IST

इस बैठक में किसान आंदोलन की आगे की रणनीतियों पर चर्चा हो सकती है। किसान नेता राकेश टिकैत पीएम के ऐलान के बाद यह पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि आंदोलन तत्काल रूप से बंद नहीं किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देबनाई जा सकती है किसान आंदोलन के लिए आगे की रणनीतिएमएसपी गारंटी कानून पर होगी किसानों की अगली रणनीति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि कानूनों की वापसी का ऐलान भले ही कर दिया हो, लेकिन किसान आंदोलन चलेगा या थमेगा इस पर अभी सवाल बना हुआ है। शनिवार को देश के 32 किसान संगठनों की अहम बैठक होगी। इस बैठक में किसान आंदोलन की आगे की रणनीतियों पर चर्चा हो सकती है। किसान नेता राकेश टिकैत पीएम के ऐलान के बाद यह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि आंदोलन तत्काल रूप से बंद नहीं किया जाएगा। जब तक संसद की प्रक्रिया से ये तीनों कृषि कानून वापस नहीं हो जाते। 

पीएम मोदी ने किसानों से की वापस घर लौटने की अपील

पीएम मोदी ने शुक्रवार को प्रकाश पर्व के मौके पर देश को संबोधित करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था। उन्होंने क्षमा मांगते हुए आंदोलन कर रहे किसानों से अपने घर और खेतों में लौटने की अपील की है। साथ ही कहा कि आगामी शीतकालीन शत्र में इन कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। 

संयुक्त मोर्च आदोलन को जारी रखेगा

पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद जहां कुछ किसान संगठनों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और अपनी खुशियों को जाहिर किया है तो वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन समाप्त न करने का भी ऐलान कर दिया है। 

इन मुद्दों पर बनाई जा सकती है रणनीति

दरअसल, आज होने वाली इस बैठक में एमएसपी पर कानूनी गारंटी, किसानों पर हुए मुकदमों को वापस लेने की मांग के अलावा अन्य मुद्दों पर रणनीति बनाकर आंदोलन को आगे ले जाने पर विचार किया जा सकता है। किसान संगठनों की यह बैठक सिंघु बॉर्डर में होनी है। 

पिछले एक साल से जारी है किसान आंदोलन

पिछले एक साल से कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन दिल्ली बॉर्डर पर चल रहा है। इस आंदोलन में कई किसानों ने अपनी जान गंवाई है। बता दें कि मोदी सरकार ने इन कानूनों को जून, 2020 में सबसे पहले अध्यादेश के तौर पर लागू किया था। इस अध्यादेश का पंजाब में तभी विरोध शुरू हो गया था।

टॅग्स :किसान आंदोलनमोदी सरकारनरेंद्र मोदीराकेश टिकैतRakesh Tikait
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील