लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 303 और मरीजों की मौत, सामने आये 30,317 नये मामले

By भाषा | Updated: May 1, 2021 20:52 IST

Open in App

लखनऊ, एक मई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 303 और मरीजों की मौत हो गई जबकि 30,317 नये मामले सामने आये।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 303 और मरीजों की मौत हुई है।

शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 3,125 नये मरीज मिले और 34 संक्रमितों की मौत हो गई। इसी अवधि में कानपुर में 1,514, वाराणसी में 1,497, गौतमबुद्धनगर में 1,470, प्रयागराज में 1,274, मेरठ में 1,236, गाजियाबाद में 1204 और गोरखपुर में 1,070 नये मरीज मिले। पिछले 24 घंटे में गाजियाबाद में 20, कानपुर नगर और सोनभद्र में 17-17 , वाराणसी में 15, झांसी में 14, गौतमबुद्ध नगर में 13, हरदोई और उन्नाव में 10-10 संक्रमितों की मौत हुई है।

राज्‍य में पिछले 24 घंटे में 303 और मरीजों के बाद अब तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12,874 हो गई है जबकि 30,317 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 12,82,504 हो गया है।

प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में संक्रमण दर में पिछले दिनों की अपेक्षा कमी आई है और पिछले 24 घंटे में जितने नये मरीज मिले हैं उससे अधिक उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।

उन्होंने कहा , ‘‘पिछले 24 घंटे में 30,317 नये मामले सामने आये हैं जबकि इसी अवधि में स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की संख्या 38,826 है, अर्थात जितने और लोग संक्रमित हुए हैं उससे लगभग साढ़े आठ हजार अधिक लोग आज स्वस्थ हुए हैं।'

उन्होंने बताया कि अब तक 9,67,797 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।

अपर मुख्‍य सचिव के मुताबिक इस समय राज्य में उपचाररत मरीजों की संख्या घटकर 3,01,833 रह गई है जिनमें 2,47, 257 पृथक-वास में अपना उपचार करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 2.66 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई जबकि अब तक 4.10 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो