लाइव न्यूज़ :

दो साल में हुई जीएसटी परिषद की 30 बैठकें, अरुण जेटली की अध्यक्षता में लिए गए 918 फैसले

By भाषा | Updated: October 28, 2018 14:10 IST

बयान में कहा गया है कि 30 जीएसटी परिषद बैठकों का एजेंडा नोट 4,730 पृष्ठों का है, जबकि बैठकों का ब्योरा 1,394 पृष्ठों का है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 अक्टूबरः वित्त मंत्री अरुण जेटली की अगुवाई वाली माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की दो साल में 30 बैठकें हुई हैं जिनमें 918 फैसले लिए गए। वित्त मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। जीएसटी परिषद की बैठकों में नई कर व्यवस्था से जुड़े़ कानूनी, नियम और कर दरों संबंधी निर्णय लिए गए हैं। जीएसटी परिषद के सदस्यों में राज्यों के वित्त मंत्री शामिल हैं। परिषद का गठन देश के पहले संघीय संस्थान के रूप में 15 सितंबर, 2016 को हुआ था। 

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘आज की तारीख तक परिषद ने जीएसटी कानून, नियम, दरों, मुआवजे, कराधान सीमा आदि से संबंधित 918 फैसले लिए हैं। इनमें से 96 प्रतिशत से अधिक फैसलों को केंद्र सरकार द्वारा जारी 294 अधिसूचनाओं के जरिये पहले ही क्रियान्वित किया जा चुका है।’’ शेष फैसले क्रियान्वयन के विभिन्न स्तरों पर हैं। इतनी ही संख्या में राज्यों की ओर से भी इससे जुड़ी अधिसूचनाएं जारी की जा चुकी हैं।’’ 

बयान में कहा गया है कि जीएसटी परिषद के कामकाज से सहकारिता के संघवाद का नया चरण शुरू हुआ है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था से संबंधित सामूहिक फैसले लेती हैं। जीएसटी परिषद की बैठकों से पहले केंद्र और राज्यों के कर अधिकारियों की बैठक होती है, ताकि परिषद के सदस्य विचाराधीन मुद्दों पर पूर्ण रूप से चर्चा कर सकें।

बयान में कहा गया है कि 30 जीएसटी परिषद बैठकों का एजेंडा नोट 4,730 पृष्ठों का है, जबकि बैठकों का ब्योरा 1,394 पृष्ठों का है।

टॅग्स :जीएसटीअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

कारोबारGST collections in December: नए साल में पैसों की बारिश, दिसंबर में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया