लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के कालाहांडी में मुठभेड़ में 3 माओवादी मारे गए, 1 CRPF अधिकारी घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2023 13:28 IST

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुनील के. बंसल ने कहा कि कालाहांडी-कंधमाल जिलों की सीमा से सटे वन क्षेत्रों में तलाश अभियान अब भी जारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देएक अधिकारी ने बताया कि तीन माओवादियों को मार गिराया गया है।मुठभेड़ के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक का एक अधिकारी घायल हुआ है।

भवानीपटनाः ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक जंगल में पुलिस ने गोलीबारी के दौरान कम से कम तीन माओवादियों को मार गिराया और इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को  बताया कि घटना सुबह हुई, जब इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया जा रहा था।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुनील के. बंसल ने बताया, ‘‘तीन माओवादियों को मार गिराया गया है और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक का एक अधिकारी गोलीबारी में घायल हुआ है।’’ उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को तुरंत मदनपुर रामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए बलांगीर जिले के भीमा भोई अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। डीजीपी ने कहा कि कालाहांडी-कंधमाल जिलों की सीमा से सटे वन क्षेत्रों में तलाश अभियान अब भी जारी है। 

हाल ही में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में डीआरजी जवानों पर हुए हमले को देखते हुए सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया था। दक्षिण छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 26 अप्रैल को माओवादियों द्वारा कथित तौर पर किए गए एक आईईडी हमले में कुल 10 डीआरजी जवानों और एक नागरिक चालक की जान चली गई थी।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :कालाहांडीनक्सलओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी