आज ही के दिन अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर हुआ था दुर्घटनाग्रस्त, जानिए 28 जनवरी का इतिहास क्यों है खास?

By भाषा | Published: January 28, 2019 08:02 AM2019-01-28T08:02:41+5:302019-01-28T08:02:41+5:30

दूसरी बड़ी घटना 28 जनवरी 1998 की है जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को टाडा की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई। 1991 के आम चुनाव में प्रचार के दौरान मई में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक बम हमले में राजीव गांधी जान ले ली गई थी।

29th January historical events Important Events: on this day America's space shuttle was crashed | आज ही के दिन अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर हुआ था दुर्घटनाग्रस्त, जानिए 28 जनवरी का इतिहास क्यों है खास?

representational image

28 जनवरी का दिन दो बड़ी घटनाओं के गवाह के तौर पर इतिहास में दर्ज है। 28 जनवरी 1986 को अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। फ्लोरिडा से उड़ान भरने के 73 सेकंड के भीतर इसमें विस्फोट हो गया और इसमें सवार सभी सात अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई। यहां यह उल्लेखनीय है कि मरने वालों में एक शिक्षक भी था, जिसका चयन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले असैन्य नागरिक के तौर पर किया गया था, लेकिन कौन जानता था कि अंतरिक्ष में रहने का प्रशिक्षण लेने वाला यह शख्स अंतरिक्ष में जाने की बजाय मृत्यु की अनंत यात्रा पर निकल जाएगा।

दूसरी बड़ी घटना 28 जनवरी 1998 की है जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को टाडा की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई। 1991 के आम चुनाव में प्रचार के दौरान मई में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक बम हमले में राजीव गांधी जान ले ली गई थी।

देश दुनिया के इतिहास में 28 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1813 : ब्रिटेन के मशहूर लेखक जेन आस्टन के रोमांटिक उपन्यास 'प्राइड एंड प्रेजुडिस' किताब का पहली बार प्रकाशन हुआ। इसे अंग्रेजी साहित्य की सबसे अधिक चर्चित रचनाओं में गिना जाता है।

1933 : चौधरी रहमत अली ख़ाँ ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए पाकिस्तान का नाम सुझाया।

1986 : अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त। सभी सात अंतरिक्षयात्रियों की मौत। 

1998 : टाडा अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साजिश में शामिल 26 अभियुक्तों को मौत की सजा सुनाई।

2002 : खराब मौसम के कारण एक्वाडोर का एक विमान नेवादो डी कंबेल ज्वालामुखी की ढलान पर गिरा। विमान में सवार सभी 92 लोगों की मौत।

2010 : बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुजीबुर्रहमान के 5 हत्यारों को फ़ांसी पर लटकाया गया। इसकी कोई वजह नहीं बताई गयी।

Web Title: 29th January historical events Important Events: on this day America's space shuttle was crashed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे