लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 2,870 मामले, 42 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 4, 2021 15:01 IST

Open in App

भुवनेश्वर, चार जुलाई ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के 2,870 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 9,21,896 हो गई है जबकि 42 और मरीजों के साथ मृतक संख्या बढ़कर 4,196 पर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब 30,227 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं और अब तक 8,87,420 लोग बीमारी से स्वस्थ हुए हैं जिनमें से 3,158 शनिवार से अब तक ठीक हुए हैं।

केवल तीन जिलों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,500 है और उन्हें ‘रेड जोन’ में वर्गीकृत किया है। ये जिले हैं खुर्दा (5,144), कटक (4,387) और बालासोर (3,000)। पश्चिमी हिस्से में स्थित देवगढ़ में सबसे कम 41 मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि सभी 30 जिलों से सामने आए नये मामलों में से, 1,652 पृथक वास केंद्रों में हैं और बाकी सब स्थानीय संक्रमितों के संपर्क में आए मामले हैं।

कटक जिले में सर्वाधिक 440 नये मामले दर्ज किए गए। इसके बाद खुर्दा में 384, बालासोर में 240, जाजपुर में 191, मयूरभंज में 164, केंद्रपाड़ा में 157, भद्रक में 128, जगतसिंहपुर में 112 और नयागढ़ में 105 मामले दर्ज किए गए। अधिकारी ने बताया कि जिन जिलों में 100 से ज्यादा मामले आ रहे हैं वे तटीय क्षेत्र में हैं जबकि महामारी की स्थिति ओडिशा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में सुधरी है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्विटर पर कहा, “अस्पताल में इलाज के दौरान 42 मरीजों की मौत की दुखद सूचना है।” एक दिन में हुई इन मौतों में से आठ मरीज खुर्दा जिले में, पांच बारगढ़ में और चार सुंदरगढ़ के थे। राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 1.39 करोड़ नमूनों की जांच की गई है। संक्रमण की दर 6.56 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी