लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोविड-19 के 27 नए मामले, अबतक 5289 हुए संक्रमित

By भाषा | Updated: April 17, 2021 12:29 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 17 अप्रैल कई महीनों तक कोरोना वायरस को नियंत्रण में रखने के बाद अंडमान एवं निकोबार भी देशभर में फैली इस महामारी की दूसरी लहर महूसस करने लगा और इस द्वीपसमूह में 27 और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,289 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिर को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नये मरीजों में सात की यात्रा की पृष्ठभूमि रही है जबकि 20 अन्य के संक्रमित होने का पता तब चला जब मरीजों के संपर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि द्वीपसमूह में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 63 हो गई है और पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।

अधिकारी ने बताया कि इस दौरान कम से कम 28 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ ही अबतक इस द्वीपसमूह पर 5110 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में फिलहाल 116 मरीज उपचाराधीन हैं ।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ मुख्य भूमि से यहां आ रहे लोगों के लिए रैपिड एंटीजन परीक्षण से गुजरना अनिवार्य है। जो यात्री कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाएंगे उनके पृथक-वास के लिए सरकारी केंद्रों में इंतजाम किया गया है।... वे भुगतान कर चिह्नित होटलों पर ठहर सकते हैं।’’

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 13129 स्वास्थ्यकर्मियों एवं अग्रिम मोर्चा कर्मियों तथा 45 साल से अधिक उम्र के 53,284 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

प्रशासन ने अब तक 3,47,489 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.52 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह