लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 26,133 नए मामले, 682 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 22, 2021 23:23 IST

Open in App

मुंबई, 22 मई महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 26,133 नए मामले आए हैं जबकि संक्रमण से 682 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 55,53,225 लोगों के संक्रमित होने और कोरोना वायरस संक्रमण से 87,300 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

उसके अनुसार, आज 40,294 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही महाराष्ट्र में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 51,11,095 पहुंच गयी है। राज्य में फिलहाल 3,52,247 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 92.04 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर बढ़कर 1.57 हो गयी है।

इसी अवधि में संक्रमण दर घटकर 16.97 प्रतिशत रह गयी है।

बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 से हुई 682 मौतों में से 392 पिछले 48 घंटें में हुई हैं जबकि 290 पिछले सप्ताह हुई हैं।

मुंबई में 1,283 नए मामलों और 52 लोगों की मौत के साथ अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,95,483 और संक्रमण से मरने वालों की संख्या 14,516 हो गई है।

वहीं पुणे जिले में शनिवार को 3520 और मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 992436 हो गई है जबकि 92 और मरीजों की मौत के बाद महामारी से जिले में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 15995 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 की शनिवार को स्थिति इस प्रकार है.... अभी तक संक्रमित हुए कुल लोगों की संख्या 55,53,225; नए मामले 26,133; संक्रमण से हुई कुल मौतें 87,300; अभी तक संक्रमण मुक्त हुए लोग 51,11,095; उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,52,247; अभी तक हुई नमूनों की जांच की संख्या 3,27,23,361।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल