लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के 26 और गोवा में 152 नए मामले

By भाषा | Updated: July 30, 2021 19:22 IST

Open in App

चंडीगढ़/पणजी, 30 जुलाई हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए और इसी दौरान तटीय राज्य गोवा में 152 और लोग संक्रमित पाए गए। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले एक दिन में कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही राज्य में कुल मामले बढ़कर 7,69,884 हो गए हैं तथा मृतकों की संख्या 9,633 पर पहुंच गई है। वर्तमान में 712 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 7,59,539 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इसी बीच गोवा के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के 152 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 1,71,052 हो गए। उन्होंने कहा कि महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 3,146 पर पहुंच गई।

अधिकारी ने कहा कि गोवा में अब तक 1,66,813 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी कोविड-19 के 1,093 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता