लाइव न्यूज़ :

भारत में 24 घंटे में कोरोना के 25072 नए मामले, 389 मौत, 160 बाद सबसे कम एक्टिव मरीज

By भाषा | Updated: August 23, 2021 11:57 IST

Corona Update: भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 389 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र के 145, ओडिशा के 69 और केरल के 66 लोग थे।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 3,33,924 हो गई है।पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 19,474 कमी आई है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 25,072 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,24,49,306 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,33,924 हो गई, जो कुल मामलों का 1.03 प्रतिशत है। करीब 160 दिन बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या सबसे कम दर्ज की गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 389 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,34,756 हो गई। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 19,474 कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.63 प्रतिशत है।

देश में अभी तक कुल 50,75,51,399 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 12,95,160 नमूनों की जांच रविवार को की गई। आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.94 प्रतिशत है, जो पिछले 28 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.91 प्रतिशत है, जो पिछले 59 दिन से तीन प्रतिशत से कम है।

देश में अभी तक कुल 3,16,80,626 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 58.25 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए।

देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 389 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 145, ओडिशा के 69 और केरल के 66 लोग थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 4,34,756 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,35,962, कर्नाटक के 37,145, तमिलनाडु के 34,709, दिल्ली के 25,079, उत्तर प्रदेश के 22,792, केरल के 19,494 और पश्चिम बंगाल के 18,364 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीभारतUnion Health MinistryHealth Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर