लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में कोरोना से एक और मौत के साथ ही जम्मू-कश्मीर में मरने वाले हुए 25, लद्दाख में भी जारी है कोविड-19 का कहर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 26, 2020 15:45 IST

कुलगाम में 90 वर्षीय एक व्यक्ति की आज मंगलवार सुबह कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। यही नहीं आज सुबह प्रदेश में 34 नए पॉजिटिव पाए गए मामलों के साथ यहां संक्रमित मरीजों की तादाद भी 1702 पहुंच गई है। अभी आंकड़ें और भी बढ़ने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना संक्रमण जम्मू कश्मीर में ही नहीं बल्कि अब लद्दाख में भी एक बार फिर तेजी से पांव पसार रहा है।संक्रमितों की संख्या के साथ ही मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।

जम्मू: कोरोना संक्रमण जम्मू कश्मीर में ही नहीं बल्कि अब लद्दाख में भी एक बार फिर तेजी से पांव पसार रहा है। संक्रमितों की संख्या के साथ ही मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। आज मंगलवार को श्रीनगर के एक अस्पताल में 90 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। इसी के साथ प्रदेश में अब तक कुल मृतकों की संख्या 25 तक हो गई है। इनमें कश्मीर से 21 और जम्मू संभाग से चार लोगों को कोरोना लील चुका है।

कुलगाम में 90 वर्षीय एक व्यक्ति की आज मंगलवार सुबह कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। यही नहीं आज सुबह प्रदेश में 34 नए पॉजिटिव पाए गए मामलों के साथ यहां संक्रमित मरीजों की तादाद भी 1702 पहुंच गई है। अभी आंकड़ें और भी बढ़ने की संभावना है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना से मरने वाला बुजुर्ग मरीज खलोरा कुलगाम का रहने वाला था। उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गत सोमवार को उसे जीएमसी अनंतनाग से स्किम्स सौरा में रेफर किया गया था। आज सुबह उसने अंतिम सांस ली।

मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रोफेसर फारूक जान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मरीज निमोनिया से ग्रस्त था। वह बुखार के साथ-साथ सांस फूलने की दिक्कत झेल रहा था। कोरोना संक्रमण की संभावना को देखते हुए सोमवार शाम 6.30 बजे उसके नमूने लिए गए। उसी रात 9.08 बजे रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया। उसी समय मरीज को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया परंतु आज सुबह उसकी मृत्यु हो गई।

इस मृत्यु के साथ जिला कुलगाम में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4 हो गई है जबकि प्रदेश में यह 25वीं मौत है। अब तक श्रीनगर जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या सबसे अधिक है। यहां 6 मौते हुई हैं। उसके बाद अनंतनाग, बारामुल्ला और कुलगाम में चार-चार मौतें जबकि बडगाम में दो, जम्मू में तीन, बांडीपोरा, उधमपुर में एक-एक मौत हुई है।

इस बीच केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के करगिल जिले में एक और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है। प्रदेश में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है। इस समय लद्दाख में कोरोना संक्रमण को पराजित करने के लिए दूसरी पारी जारी है। इससे पहले लद्दाख में बड़े पैमाने पर चली मुहिम के बाद लेह व करगिल जिलों के सभी 43 मरीजों को ठीक कर घर भेज दिया गया था। अब फिर नए मामले सामने आने लगे हैं। पिछले छह दिनों में लद्दाख में दस नए मामले आ चुके हैं। लद्दाख में अब तक 53 लोग संक्रमित हो चुके हैं। गत रविवार को कारगिल में तीन संक्रमित मरीज मिले थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील