गोवा में कोविड-19 के 2,491 नए मामले आए; 63 मौतें हुईं
By भाषा | Published: May 13, 2021 09:05 PM2021-05-13T21:05:45+5:302021-05-13T21:05:45+5:30
पणजी, 13 मई गोवा में बृहस्पतिवार को कम से कम 2,491 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जबकि 63 मरीजों की संक्रमण से मृत्यु हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही तटीय राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,30,130 हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,937 हो गई।
उन्होंने बताया कि दिन में 2,266 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 95,240 हो गई।
राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 32,953 है।
राज्य में अब तक 7,40,931 जांच हो चुकी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।