लाइव न्यूज़ :

त्रिपुराः रेलवे स्टेशन से 24 संदिग्ध बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 11, 2018 04:56 IST

एमटीएफ के पुलिस अधीक्षक अभिजीत चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मोबाइल कार्य बल ( एमटीएफ) के कर्मियों ने रेलवे स्टेशन पर छापा मारा और 24 बांग्लादेशियों को पकड़ लिया।

Open in App

अगरतला, 11 मईः त्रिपुरा में अगरतला के एक रेलवे स्टेशन से संदिग्ध आतंकी के आरोप में 24 बांग्लादेशी युवकों को गुरुवार गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी के पास जाली आधार कार्ड थे और राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( एनआईए ) की एक टीम युवकों से पूछताछ के लिए कल गुवाहाटी से यहां आ रही हैं। 

एमटीएफ के पुलिस अधीक्षक अभिजीत चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मोबाइल कार्य बल ( एमटीएफ) के कर्मियों ने रेलवे स्टेशन पर छापा मारा और 24 बांग्लादेशियों को पकड़ लिया। वे त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस से दिल्ली से यहां पहुंचे थे। 

एमटीएफ राज्य पुलिस का एक खंड है जो अवैध प्रवासन और संबंधित मामलों को देखता है। चौधरी ने कहा, 'उन सभी के पास जाली आधार कार्ड थे। वे पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु से जारी हुए थे। हमने आधार कार्ड ऑनलाइन जांचे और पाया कि ये फर्जी हैं। उनमें से कुछ के पास हमारे देश के विभिन्न मदरसों की ओर से जारी पहचान पत्र थे।' 

उन्होंने कहा कि हम किसी आतंकी संगठन से उनके संबंधों की आशंका को खारिज नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवकों के पास वैध पासपोर्ट नहीं था। तीन के पास बांग्लादेशी पासपोर्ट थे जो काफी समय पहले ही समाप्त हो चुके थे।  उनकी गिरफ्तारी के बाद डीजीपी ने विभिन्न केंद्रीय और राज्य एजेंसियों से उनसे पूछताछ करने को कहा है। 

टॅग्स :बांग्लादेशआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos