लाइव न्यूज़ :

Top Afternoon News: मौजूदा सरकार में लोकतांत्रिक संस्थाओं को शक्तिहीन किया, असम में 644 उग्रवादियों का आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: January 23, 2020 14:32 IST

चीन में सार्स जैसे नए विषाणु की चपेट में आने से अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है और देश में इसके करीब 571 मामले सामने आ चुके हैं। इसके कहर को देखते हुए वुहान में विमान सेवाओं सहित सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने लोकतंत्र सूचकांक में भारत के 10 स्थान लुढ़कने को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में लोकतांत्रिक संस्थाओं को शक्तिहीन किया गया है और सत्ता में बैठे लोग असली ''टुकड़े-टुकड़े गैंग'' हैं। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने का केन्द्र को निर्देश देने के लिए भाजपा नेता डॉ. सुब्रमणियन स्वामी की याचिका पर तीन महीने बाद विचार किया जायेगा।कोरेगांव-भीमा हिंसा मामले में समीक्षा बैठकः महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार और राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कोरेगांव-भीमा हिंसा मामले की समीक्षा करने के लिए गुरुवार सुबह वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

असम में 644 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पणः असम में आठ प्रतिबंधित संगठनों के 644 उग्रवादियों ने 177 हथियारों के साथ गुरुवार को आत्मसमर्पण किया।नफरत फैलाने वाले भाषण देता और ‘जहर उगलता’ है पाकिस्तान: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ‘‘जहर उगलने और मिथ्या बयानबाजी’’ करने को लेकर पाकिस्तान की निंदा करते हुए कहा कि वह बहुत सहजता से नफरत फैलाने वाले भाषण देता है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सच्चाई को लेकर ‘‘अंधेरे’’ में रखता है।चीन में कोरोनावायरस से 17 लोगों की मौतः चीन में सार्स जैसे नए विषाणु की चपेट में आने से अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है और देश में इसके करीब 571 मामले सामने आ चुके हैं। इसके कहर को देखते हुए वुहान में विमान सेवाओं सहित सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।ऑस्ट्रेलिया जंगल आग: अभियान में जुटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, तीन अमेरिकियों की मौत सिडनी, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर के दक्षिण-पश्चिम में जंगलों में लगी आग को काबू करने के अभियान में जुटा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार चालक दल के तीन अमेरिकी कर्मियों की मौत हो गई।साइना चोट के कारण आस्ट्रेलियाई ओपन पहले दौर से बाहरः मातृत्व अवकाश के बाद टेनिस कोर्ट पर लौटी सानिया मिर्जा पहले ग्रैंडस्लैम के शुरूआती दौर से ही बाहर हो गई जब चोट के कारण महिला युगल पहले दौर का मैच उन्हें बीच में छोड़ना पड़ा।

टी20 विश्व कप की तैयारी शुरूः टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये अहम मानी जा रही पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में शुक्रवार को आत्मविश्वास से ओतप्रोत टीम इंडिया का सामना खिलाड़ियों की चोटों से प्रभावित न्यूजीलैंड टीम से होगा।

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीअसमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)खेलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह