लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 233 नये मामले सामने आये, छह की मौत

By भाषा | Updated: December 4, 2020 00:54 IST

Open in App

रांची, तीन दिसंबर झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और लोगों की मौत हो गयी जबकि प्रदेश में 233 नये मामले सामने आये हैं । इसके साथ ही राज्य में मरने वालों एवं संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ कर क्रमश: 977 एवं 109771 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग की आज रात जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में छह और मरीजों की मौत हो गयी जिससे राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 977 हो गयी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि उपरोक्त अवधि में प्रदेश में 233 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 109771 हो गयी है।

इसके अनुसार प्रदेश में अब तक 106868 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 1926 संक्रमित उपचाराधीन हैं ।

इसमें कहा गया है कि आज कुल 22786 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 233 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची में 85, धनबाद में 28 और पूर्वी सिंहभूम में 22 संक्रमित पाये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी