लाइव न्यूज़ :

दादरा और नगर हवेली लोकसभा सीट पर उपचुनाव में पूर्वान्ह्र 11 बजे तक 23 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: October 30, 2021 16:10 IST

Open in App

सिलवासा, 30 अक्टूबर दादरा और नगर हवेली लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में शनिवार को पूर्वान्ह्र 11 बजे तक 23.44 प्रतिशत मतदान हुआ। इस सीट पर शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान अब तक काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा है। यह उपचुनाव मौजूदा सांसद (निर्दलीय) मोहन देलकर की मृत्यु के कारण कराना पड़ रहा है। वह 23 फरवरी को मुंबई के एक होटल में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए थे।

निर्वाचन आयोग (ईसी) के अधिकारियों ने कहा कि दादरा और नगर हवेली निर्वाचन क्षेत्र में सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद पहले चार घंटों में पूर्वान्ह्र 11 बजे तक 23.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 333 बूथों पर मतदान जारी है और अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियों की तैनाती के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2.58 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1.36 लाख पुरुष मतदाता और 1.22 लाख महिला मतदाता हैं।

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में शिवसेना और कांग्रेस घटक दल हैं, लेकिन वे दादरा और नगर हवेली में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

मतगणना दो नवंबर को होगी।

भाजपा के महेश गावित और कांग्रेस के महेश ढोडी के खिलाफ शिवसेना से देलकर की पत्नी कलाबेन देलकर चुनाव लड़ रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी