अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 23 नये मामले

By भाषा | Published: June 9, 2021 12:52 PM2021-06-09T12:52:32+5:302021-06-09T12:52:32+5:30

23 new cases of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands | अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 23 नये मामले

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 23 नये मामले

पोर्ट ब्लेयर, नौ जून अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 23 नये मामले सामने आने से केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले 7,154 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण से दो और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 125 हो गई है। इन 23 नये मामलों में से, 14 की जानकारी संक्रमितों के संपर्कों का पता करने के दौरान मिली जबकि नौ का हवाईअड्डे पर आगमन के दौरान हुई जांच में पता चला। विमान से केंद्रशासित प्रदेश में आने वाले सभी यात्रियों को प्रवेश की अनुमति प्राप्त करने से पहले रैपिड एंटीजन जांच कराना आवश्यक है।

इस दौरान 23 और लोग बीमारी से स्वस्थ हुए जिसके बाद द्वीपसमूह में स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 6,935 हो गई है। केंद्रशासित प्रदेश में अब 94 मरीजों का कोविड-19 के लिए इलाज चल रहा है और संक्रमण दर 1.82 प्रतिशत है। केंद्रशासित प्रदेश की कुल आबादी चार लाख है जिसमें से 1,28,821 लोगों को अब तक टीका लग चुका है। इनमें से 1,11,409 को टीके की पहली खुराक और 17,412 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इस बीच अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के सूचना, प्रचार एवं पर्यटन सचिव एस के सिंह ने कहा कि दूसरी लहर के दौरान मामलों में वृद्धि के बाद पहली बार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 100 से नीचे आई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने लिटल अंडमान तक जाने वाले उन यात्रियों के लिए व्यवस्था की है जो बीच रास्ते में ही फंसे हुए हैं। उनके मुताबिक, इन यात्रियों के वास्ते पोत एमवी कालीघाट 10 जून को हट बे के लिए प्रस्थान करेगा।

सिंह ने बताया कि सफर पर जाने के इच्छुक यात्रियों को आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी और जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आएगी केवल उन्हें ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 23 new cases of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे