लाइव न्यूज़ :

उत्‍तर प्रदेश में कोविड-19 से 23 और लोगों की मौत, संक्रमण के 1940 नये मामले

By भाषा | Updated: December 5, 2020 22:12 IST

Open in App

लखनऊ, पांच दिसंबर उत्‍तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 23 और लोगों की मौतें होने के साथ महामारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर बढ़ कर शनिवार को 7900 हो गई। वहीं, इस अवधि में 1,940 नये मामले भी सामने आए हैं।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने दावा किया कि उत्‍तर प्रदेश दो करोड़ से अधिक नमूनों की जांच करने वाला पहला राज्‍य बन गया है। उन्‍होंने कहा कि शुक्रवार को 1. 67 लाख से ज्‍यादा नमूनों की जांच की गई।

उन्‍होंने दावा किया कि इतनी बड़ी संख्‍या में किसी राज्‍य द्वारा अब तक जांच नहीं की गई है।

प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि राज्‍य में इस समय कोविड-19 के 22,245 मरीज इलाजरत हैं।

प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1,940 नये मामले सामने आने के साथ कुल मामले बढ़ कर 5,53,012 हो गए हैं।

पिछले 24 घंटे में 2,230 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

प्रदेश में इस समय कोविड-19 संक्रमण से उबरने का प्रतिशत 94.5 प्रतिशत है।

स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक चार मौतें लखनऊ में जबकि कानपुर नगर, वाराणसी और सोनभद्र में दो-दो मौतें हुई हैं। इसी अवधि में लखनऊ में सर्वाधिक 256 नये मामले, जबकि गाज़ियाबाद में 225, गौतमबुद्धनगर में 141, मेरठ में 132 और वाराणसी में 114 नये मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल