लाइव न्यूज़ :

23 अप्रैल: यूट्यूब पर आज के दिन हुआ था पहला वीडियो अपलोड, जानिए किसने किया था ऐसा, पढ़ें आज का इतिहास

By भाषा | Updated: April 23, 2020 07:44 IST

23 अप्रैल का इतिहास: अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर का निधन आज के दिन हुआ था। वहीं, यूट्यूब के लिहाज से आज का दिन बेहद खास है।

Open in App
ठळक मुद्देआज का इतिहास: साल 1616 में हुआ विलियम शेक्सपियर का निधन1992 में भारत के सर्वोत्तम फिल्म निर्देशकों में से एक सत्यजित राय का निधन

साल के 113वें दिन यानी 23 अप्रैल को साहित्य और सिनेमा को दोहरा नुकसान हुआ था। अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर की मौत 23 अप्रैल को ही हुई थी और भारतीय सिनेमा के बेहतरीन निर्देशकों में शुमार सत्यजीत रे भी 23 अप्रैल के ही दिन इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। इस दिन की एक और बड़ी घटना की बात करें तो वह यूट्यूब से जुड़ी है।

दुनियाभर में सोशल नेटवर्किंग के सबसे सशक्त माध्यमों में शुमार यूट्यूब पर आज ही के दिन पहला वीडियो अपलोड किया गया था। आज लाइक्स, ब्यूज और सब्सक्राइबर्स की संख्या गिनने वाले करोड़ों लोगों का पसंदीदा मंच बने यूट्यूब् के संस्थापक जावेद करीम ने 23 अप्रैल 2005 को सान दिआगो चिड़ियाघर की अपनी यात्रा का वीडियो यूट्यूब पर पहली बार अपलोड किया था।

इसके एक वर्ष के भीतर इस साइट पर करीब 10 करोड़ वीडियो अपलोड किए गए और आज इसपर कितने वीडियो हैं यह गिनना भी मुश्किल है। देश दुनिया के इतिहास में 23 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।

1616 : विलियम शेक्सपियर का निधन।

1660: स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी।

1661: ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक ।

1858: भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के हीरो जगदीशपुर के बाबू वीर कुंवर सिंह का निधन।

1981: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1984: वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया।

1985 : कोका कोला कंपनी ने न्यू कोक के नाम से एक नए फार्मूले वाला शीतल पेय पेश किया, जिसे कंपनी के मुख्य पेय का स्थान लेने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन तीन महीने के भीतर ही नये पेय को वापिस ले लिया गया और पुराना पेय कोका कोला क्लासिक के नाम से दोबारा बाजार में आ गया।

1987 : उच्चतम न्यायालय ने विधवाओं को संपत्ति में हिस्से का निर्णय दिया।

1992: भारत के सर्वोत्तम फिल्म निर्देशकों में से एक सत्यजित राय का निधन।

1993 : विदेशी शासन के लंबे इतिहास और दशकों के संघर्ष के बाद पूर्वी अफ्रीका के छोटे से देश एरिट्रिया में इथियोपिया से आजादी के बारे में जनमतसंग्रह पर तीन दिन का मतदान शुरू।

1995 : विश्व पुस्तक दिवस मनाने की शुरुआत हुई ।

2005 : यूट्यूब की वेबसाइट पर पहला वीडियो अपलोड किया गया। यह वीडियो यूट्यूब के संस्थापक जावेद करीम की सान दिआगो चिड़ियाघर की यात्रा का था।

2007 : रूस के पहले निर्वाचित नेता बोरिस येल्तसिन का निधन। उन्हें 1991 में सत्ता संभालने के बाद राजनीति और अर्थव्यवस्था के एक दशक के तूफानी अध्याय के लिए जाना जाता है।

टॅग्स :सत्यजीत रेयू ट्यूबसुप्रीम कोर्टहिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी