लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 228 नए मामले, तेलंगाना में 1362 नए मरीज

By भाषा | Updated: June 19, 2021 21:59 IST

Open in App

बेंगलुरु/हैदराबाद, 19 जून कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5815 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 28,01,936 तक पहुंच गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, राज्य में इसी अवधि में कोविड-19 के 161 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 33,763 हो गई। राज्य में 11,832 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके साथ ही अब तक 26,37,279 मरीज ठीक हो चुके हैं। कर्नाटक में फिलहाल 1,30,872 मरीज उपचाराधीन हैं।

इसके मुताबिक, कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 1,71,765 नमूनों की जांच की गई। राज्य में शनिवार को 2,06,539 लोगों को टीके की खुराक दी गई।

वहीं, तेलंगाना में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1362 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 6,12,196 तक पहुंच गयी।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 10 और व्यक्तियों की मौत हुई है। राज्य में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,556 हो गयी है।

इसके मुताबिक, तेलंगाना में शनिवार को कोविड-19 के 1813 रोगी स्वस्थ हुए, जिसके साथ ही अब तक 5,90,072 मरीज स्वस्थ हो गये हैं जबकि 18,568 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में शनिवार को 1,23,005 नमूनों की जांच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण