लाइव न्यूज़ :

मुंबई के एक स्कूल में 22 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: August 26, 2021 19:55 IST

Open in App

दक्षिण मुंबई के एक बोर्डिंग स्कूल के 22 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से चार की आयु 12 वर्ष से कम है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ''सभी की तबीयत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। उनमें से कोई भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर नहीं है।'' उन्होंने कहा कि 12 साल से कम उम्र के चार छात्रों को नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल के बाल रोग वार्ड में भर्ती कराया गया है।अधिकारी ने कहा कि शेष छात्रों में से 12 की आयु 12 से 18 साल के बीच है। जबकि छह छात्रों की उम्र 18 साल से अधिक है। उन सभी को रिचर्डसन एंड क्रूडस कंपनी के परिसर में कोविड देखभाल केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि बीएमसी ने डोंगरी इलाके में स्थित स्कूल के कुछ छात्रों में कोविड-19 जैसे लक्षण पाए जाने के बाद 24 अगस्त को उनकी आरटी-पीसीआर जांच कराई थी। कुल 95 में से 22 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।एक और अधिकारी ने कहा, ‘’स्कूल के भवन को अब सील कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBMC Mumbai News Live Updates 2024-25: 59,954.75 करोड़ रुपये का बजट पेश, 10.5 प्रतिशत अधिक, वर्ष 1985 के बाद दूसरी बार हुआ जब...

भारतबीएमसी मुख्यालय में सभी राजनीतिक दलों के कार्यालय सील, शिवसेना गुटों के बीच कल हुई थी तीखी नोकझोंक

भारतमहाराष्ट्र: 'खुले मैनहोल के चलते अगर कोई घटना होती है तो बीएमसी जिम्मेदार होगी', बॉम्बे हाई कोर्ट की दो टूक

भारतमुंबई में शनिवार को 1.3 लाख लोगों को लगाया गया टीका

भारतमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 4313 नए मामले, 92 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम