लाइव न्यूज़ :

झारखंड के गुमला में 208 किलो गांजा बरामद

By भाषा | Updated: November 7, 2021 23:10 IST

Open in App

गुमला, सात नवंबर झारखंड के गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में रविवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर पुलिस ने एक कार से बीस लाख रुपये मूल्य का दो क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया। गांजा तस्करी कर गुमला की ओर लाया जा रहा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चेकिंग के दौरान जैसे ही पुलिस ने एक बोलेरो वाहन को रोकने का प्रयास किया वाहन चालक ने गाड़ी घुमा कर तेजी से भागने का प्रयत्न किया लेकिन पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान चालक एवं वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति वहां से भागने में सफल रहे। पुलिस ने वाहन से 208 किलोग्राम गांजा के पैकेट और दो मोबाइल फोन जब्त करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पालकोट थाना प्रभारी राहुल कुमार झा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक गुमला के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों और मादक द्रव्यों की तस्करी रोकने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसी अभियान के बीच रविवार को गांजे की यह बरामदगी की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?