लाइव न्यूज़ :

2019 लोकसभा चुनावः UP में BJP ने इस स्तर की कर ली तैयारी, ये है 75 से ज्यादा सीटें जीतने का मोदी-योगी का प्लान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 3, 2018 08:59 IST

बीजेपी ने यूपी के गांव-गांव, पांव-पांव पदयात्रा शुरू की है, जो 1 से 15 दिसंबर तक आयोजित हो रही है.

Open in App

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में, खास तौर पर उत्तर प्रदेश में 2014 की सफलता दोहराने का दावा करते हुए भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सामने विपक्ष का कोई गठबंधन नहीं टिक पाएगा.

पांडे ने कहा, ''देश मोदी के साथ है, न कि विपक्ष के स्वार्थी गठजोड़ के साथ. चुनाव जितने नजदीक आएंगे.मोदी और योगी के तहत सुशासन और विकास ही लोगों को नजर आएगा.''यह पूछे जाने पर कि यूपी में, चुनाव में राम मंदिर मुद्दे का कितना असर होगा, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''मंदिर हमारे लिए आस्था एवं श्रद्धा का प्रश्न है. यह कोई चुनावी मुद्दा नहीं है.''

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि उच्चतम न्यायालय इस मुद्दे पर शीघ्र निर्णय करे और अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो. यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का जिक्र करते हुए पांडे ने कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव के संदर्भ में हमारी संगठनात्मक तैयारियां अंतिम चरण में हैं जहां बूथ स्तर पर खास ध्यान दिया गया है.

1.43 लाख बूथों पर बूथ समितियों का गठन कर लिया गया

बूथ समितियों के गठन पर जोर पांडे ने दावा किया कि राज्य में 1.62 लाख बूथों में से 1.43 लाख बूथों पर बूथ समितियों का गठन कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने राज्य में गांव-गांव, पांव-पांव पदयात्रा शुरू की है, जो 1 से 15 दिसंबर तक आयोजित हो रही है. लोकसभा चुनाव की तैयारी के अगले चरण में भाजपा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कमल विकास ज्योति अभियान शुरू करेगी.

टॅग्स :लोकसभा चुनावयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया