लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 2,010 नये मामले, हरियाणा में तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 28, 2021 22:33 IST

Open in App

अमरावती, 28 जुलाई आंध्र प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 2,010 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,59,942 हो गयी। वहीं, संक्रमण से 20 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 13,312 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,956 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 19,25,631 हो गयी। राज्य में संक्रमण की दर 8.07 प्रतिशत हो गयी है जबकि ठीक होने की दर 98.25 प्रतिशत पहुंच गयी है। कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 0.68 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है।

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 20,999 है। संक्रमण के नये मामलों में पूर्वी गोदावरी जिले में सर्वाधिक 386 नये मरीज मिले। इसके बाद कृष्णा में 293, चित्तूर में 220, प्रकाशम में 216, एसपीएस नेल्लोर में 206, गुंटूर में 170, कडप्पा में 142, विशाखापत्तनम में 120 और पश्चिम गोदावरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 106 नये मामले सामने आए।

इस बीच, हरियाणा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 7,69,828 पहुंच गयी जबकि तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 9,627 पहुंच गयी।

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक पानीपत, चर्खी दादरी और कैथल जिले में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हुई। गुरुग्राम में संक्रमण के नौ जबकि पलवल में पांच नये मामले सामने आए।

हरियाणा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 702 हो गयी है। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.66 प्रतिशत पहुंच गयी है।

वहीं, नागालैंड में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 114 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,586 पहुंच गयी जबकि इस दौरान दो मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 552 पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक राजधानी कोहिमा जिले में सबसे अधिक 37 नये मरीज मिले, इसके बाद दीमापुर में 30 और मोकुकचुंग में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नये मामले सामने आए।

बुलेटिन के मुताबिक नागालैंड में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,350 हो गयी है। संक्रमण से ठीक होने की दर घटकर 90.29 प्रतिशत हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?