लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 2,007 नए मामले आए

By भाषा | Updated: May 12, 2021 13:46 IST

Open in App

पुडुचेरी, 12 मई पुडुचेरी में बुधवार को कोरोना वायरस के 2,007 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले 77,031 पर पहुंच गए।

पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 27 और लोगों को जान गंवाने से मृतकों की संख्या 1025 पर पहुंच गई। मरने वाले लोग 47 से 85 साल की आयु के थे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस. मोहन कुमार ने कहा कि अकेले पुडुचेरी क्षेत्र में 1,590 नए मामले आए जबकि कराईकल में 238, यनम में 129 और माहे में 50 मामले आए।

केंद्र शासित प्रदेश में 15,562 मरीज इस महामारी का इलाज करा रहे हैं और 60,424 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में 1,247 मरीज स्वस्थ हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पुडुचेरी में मृत्यु और स्वस्थ होने वाले लोगों की दर क्रमश: 1.36 प्रतिशत और 78.44 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि अभी तक 8.80 लाख नमूनों की जांच की गई और उनमें से 7.89 लाख संक्रमित नहीं पाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस