गोवा में कोविड-19 के 200 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत
By भाषा | Published: March 31, 2021 06:50 PM2021-03-31T18:50:41+5:302021-03-31T18:50:41+5:30
पणजी, 31 मार्च गोवा में बुधवार को कोविड-19 के 200 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 58,039 हो गई।
राज्य में एक और मरीज की मौत के बाद, मृतकों की संख्या बढ़कर 830 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि संक्रमण मुक्त होने के बाद 62 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 55,653 हो गई।
फिलहाल राज्य में 1,556 मरीजों का उपचार चल रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।