लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 20 नए मामले, एक की मौत

By भाषा | Updated: August 30, 2021 17:54 IST

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस के 20 और मरीज मिले तथा एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शहर में संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत है। दिल्ली में पिछले चार दिन से संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई थी। एक दिन पहले 51,387 नमूनों की जांच की गई, जो अपेक्षाकृत रूप से कम संख्या है। यह कम संख्या में मरीज मिलने की वजह हो सकता है। नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 14,37,736 हो गई है जबकि 14.12 लाख से अधिक मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। दिल्ली में मृतक संख्या 25,081 हो गई है। इस महीने में संक्रमण के कारण अबतक 28 लोगों की मौत हुई है। 31 जुलाई को मृतक संख्या 25,053 थी। रविवार को दिल्ली में 31 मरीज मिले थे और किसी संक्रमित की मौत की पुष्टि नहीं हुई थी। रविवार को भी संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम