लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 2 आतंकी ढेर व एक सिपाही घायल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 18, 2018 08:32 IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रविवार सेना और आंतकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रविवार सेना और आंतकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। ये मुठभेड़ दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के रेबन इलाके में हुई है।

खबर के अनुसार इन आतंकियों से सेना, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मुकाबला किया। इस मुठभेड़ में एक जवान घायल भी हो गया है। कहा जा रहा है कि खूफिया जानकारी मिलने के बाद ये ऑपरेशन सेना के द्वारा किया गया था।  मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया है।

 मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 और एक पिस्टल बरामद हुई है। साथ ही इन आतंकियों की पहचान भी कर ली गई है। इनमें से एक का नाम अलबदर नवाज और दूसरे का नाम आदिल बताया जा रहा है।

वहीं, आपको बता दें, आतंकियों ने कश्मीर में रविवार को तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। दक्षिण कश्मीर के जिले पुलवामा में सीआईडी अधिकारी इम्तियाज अहमद की हत्या के बाद आतंकियों ने शोपियां जिले में सेना की एक पट्रोलिंग टीम पर भी फायरिंग की थी। इसके अलावा आतंकियों ने श्रीनगर में पीडीपी के एक नेता की भी गोली मारकर हत्या की है। एक एसपीओ की भी हत्या कर दी गई। शोपियां, पुलवामा और श्रीनगर में हुई तीन आतंकी वारदात के बाद से ही कश्मीर घाटी में हाई अलर्ट घोषित कर बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किए गए थे।

वाहीबाग के संदिग्ध आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार दोपहर सीआइडी में काम करने वाले सब इंस्पेक्टर इम्तियाज मीर को मार डाला था। वह श्रीनगर के सीआइडी दफ्तर में कार्यरत थे। आतंकवादियों ने सब इंस्पेक्टर को रास्ते में रोक लिया था। रोकने के बाद अधिकारी की पहचान इम्तियाज अहमद मीर के रूप में की गई, वह निजी कार में यात्रा कर रहे थे। बंदूकधारियों ने उनका अपहरण कर लिया था और पास के रुमशी नल्ला में ले गए, जहां बाद में गोली मार दी गई थी।

उधर, जिला पुलवामा के अंतर्गत बाजवानी त्राल स्थित सेना की 42 आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) के शिविर पर आतंकियों ने शनिवार रात करीब सवा 11 बजे हमला किया था। शिविर की सुरक्षा में तैनात जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों