लाइव न्यूज़ :

दो जुलाई: एक नरसंहार और मारे गए 7 हजार लोग, पढ़ें आज का इतिहास

By भाषा | Updated: July 2, 2020 08:03 IST

2 जुलाई का इतिहास: भारत के इतिहास में आज का दिन बेहद अहम है। आज के दिन दो जुलाई 1757 को नवाब सिराजुद्दौला को पकड़ लिया गया और भारत में एक तरह से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की नींव पड़ी। इसके अलावा भी देश और दुनिया के कई अहम घटनाओं की गवाह आज की तारीख रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 1757 में प्लासी की लड़ाई में हार के बाद बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की हत्यासाल 1940 में हिटलर ने ब्रिटेन पर हमले का आदेश देते हुए ‘‘ऑपरेशन सी लायन’’ की शुरुआत की।

बंगाल के अंतिम स्वतंत्र नवाब सिराजुद्दौला की हत्या के साथ ही उनके शासन की समाप्ति को भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की नींव माना जाता है। प्लासी की लड़ाई में नवाब की सेना के सेनापति मीर जाफर ने धोखा किया और 23 जून, 1757 को बंगाल की सेना रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व वाली ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना से हार गयी।

हार के बाद दो जुलाई 1757 को नवाब सिराजुद्दौला को पकड़ लिया गया। ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ हुए समझौते के मुताबिक मोहम्मद अली बेग ने नमक हराम देवड़ी में नवाब की हत्या कर दी। सिराजुद्दौला की हत्या को लेकर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और मीर जाफर के बीच समझौता हुआ था।

बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की कब्र पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के खुशबाग में स्थित है। देश दुनिया के इतिहास में दो जुलाई के नाम पर इतिहास में दर्ज कुछ अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1306 : अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाणा पर आक्रमण किया।

1757 : प्लासी की लड़ाई में हार के बाद बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की हत्या।

1985 : आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1940 : ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में कोलकाता में गिरफ्तार कर लिया।

1940 : हिटलर ने ब्रिटेन पर हमले का आदेश देते हुए ‘‘ऑपरेशन सी लायन’’ की शुरुआत की।

1941: नाजी नरसंहार हुआ, लेम्बर्ग में करीब 7000 लोग मारे गए।

1949 : वियतनाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली।

1962 : सैम वाल्टन ने अरकंसास के रोजर्स में अपना पहला वॉलमार्ट स्टोर खोला।

1979 : सुसान बी एंथनी डॉलर जारी किया गया, एक महिला का सम्मान करने के लिए पहला अमेरिकी सिक्का।

1993 : अध्यादेश के जरिए ओएनजीसी को कॉरपोरेशन में बदला गया।

2002 : हेपेटाइटिस सी की जांच को पूरे भारत में अनिवार्य किया गया।

टॅग्स :हिस्ट्रीसुभाष चंद्र बोसब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारत‘बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए’ और वाजिद अली शाह का कलकत्ता

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?