लाइव न्यूज़ :

दुबई और अबू धाबी से केरल लौटे दो भारतीयों का कोरोना वायरस टेस्ट आया पॉजिटिव

By सुमित राय | Updated: May 9, 2020 18:16 IST

दुबई और अबू धाबी से हाल ही केरल लौटे दो भारतीयों का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 17 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअबू धाबी और दुबई से वापस लौटे 363 भारतीयों में से दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित व्यक्तियों में से एक का इलाज कोझीकोड में किया जा रहा है।कोरोना वायरस का दूसरा मरीज कोच्चि में इलाज करा रहा है।

तिरुवनंतपुरम। दुबई और अबू धाबी से गुरुवार को केरल लौटे दो भारतीयों का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। राज्य सरकार ने कहा कि एयर इंडिया की उड़ानों के जरिए अबू धाबी और दुबई से वापस लौटे 363 भारतीयों में से दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित व्यक्तियों में से एक का इलाज कोझीकोड में किया जा रहा है, जबकि दूसरा मरीज कोच्चि में अपना इलाज करा रहा है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को कहा, "आज केरल में विदेश से लौटे दो लोगों में कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आाया है। इसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।"

7 मई को दुबई और अबू धाबी ने केरल लौटे थे यात्री

बता दें कि एयर इंडिया का एक विमान अबू धाबी से चार नवजात शिशुओं और 177 यात्रियों को लेकर गुरुवार (7 मई) रात 10 बजकर नौ मिनट पर कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा था, जबकि दूसरा विमान दुबई से यात्रियों को लेकर गुरुवार को ही रात 10 बजकर 32 मिनट पर कोझिकोड एयरपोर्ट पहुंचा था।

केरल में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या हुई 505

दो नए मामले सामने आने के बाद केरल में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 505 हो गई है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में 484 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं और अब राज्य में कोरोना के एक्टिव केस 17 बची है।

देशभर में 59 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में अब तक 59662 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1981 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि देशभर में 17846 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और भारत में कोरोना के 39834 एक्टिव केस मौजूद है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकेरलदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब