लाइव न्यूज़ :

माउंट एवरेस्ट पर दो और भारतीय पर्वतारोहियों की मौत, अबतक आठ भारतीयों की गयी जान

By भाषा | Updated: May 25, 2019 00:46 IST

माउंट एवरेस्ट पर ‘यातायात जाम’ तब होता है जब एक ही समय पर कई पर्वतारोही पर्वतारोहण पर होते हैं और खासतौर पर 8000 मीटर से अधिक ऊंचाई खतरनाक हो सकती है। यह ऊंचाई ‘डेथ जोन’ के नाम से जानी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमालय विजन प्राइवेट लिमिटेड के सुभाष श्रेष्ठ के अनुसार आस्ट्रेलियाई पर्वतारोही इंग लांडग्राफ (65) की बुधवार को मौत हो गयी ।हिमालय टाइम्स के अनुसार शेरपा ने कहा, ‘‘माउंट एवरेस्ट से लौटते समय बालकनी क्षेत्र के समीप 27 वर्षीय भगवान बीमार पड़ गये।

 माउंट एवरेस्ट पर दो और भारतीय पर्वतारोहियों की ‘घंटे भर के यातायात जाम’ के चलते मौत हुई है। इसके साथ ही दुनिया की इस सबसे बड़ी चोटी पर इस मौसम में पर्वतारोहण के दौरान जान गंवाने वाले भारतीयों की संख्या आठ हो गयी है। पर्वतारोहण के आयोजकों के अनुसार निहाल भगवान (27) और कल्पना दास (49) की 8848 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट से उतरते समय दो अन्य पर्वतारोहियों के साथ मौत हो गयी।

माउंट एवरेस्ट पर ‘यातायात जाम’ तब होता है जब एक ही समय पर कई पर्वतारोही पर्वतारोहण पर होते हैं और खासतौर पर 8000 मीटर से अधिक ऊंचाई खतरनाक हो सकती है। यह ऊंचाई ‘डेथ जोन’ के नाम से जानी जाती है। पीक प्रमोशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बाबू शेरपा ने बताया कि नेपाल वाले हिस्से में पहले तो शेरपा पर्वतरोहियों ने उन्हें बचा लिया लेकिन उन्होंने माउंट एवरेस्ट के चतुर्थ शिविर में दम तोड़ दिया। वह महाराष्ट्र के रहने वाले थे।

हिमालय टाइम्स के अनुसार शेरपा ने कहा, ‘‘माउंट एवरेस्ट से लौटते समय बालकनी क्षेत्र के समीप 27 वर्षीय भगवान बीमार पड़ गये और चतुर्थ शिविर में उन्होंने दम तोड़ दिया।’’ उन्होंने बताया कि भगवान दो सदस्यीय पर्वतरोहण दल के नेता थे।

एवरेस्ट आधार शिविर पर संपर्क अधिकारी ज्ञानेंद्र श्रेष्ठ ने बताया कि तीन सदस्यीय महिला पर्वतरोहण दल की सदस्य दास बुधवार को एवरेस्ट से लौटते समय बालकनी क्षेत्र के पास चल बसीं। काठमांडू पोस्ट की खबर है कि दास और अमेरिकी पर्वतारोही डोनाल्ड लिन कैस की उतरते समय मौत हो गयी। उनकी मौत की वजह चढ़ने और उतरने वालों की लंबी कतार बतायी जा रही है, क्योंकि इसके कारण कई लोगों को 8000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर घंटों इंतजार करना पड़ता है।

हिमालय विजन प्राइवेट लिमिटेड के सुभाष श्रेष्ठ के अनुसार आस्ट्रेलियाई पर्वतारोही इंग लांडग्राफ (65) की बुधवार को मौत हो गयी । वह कोबलर एंड पार्टनर के पर्वतारोहण दल का हिस्सा थे। पर्वतारोहण अधिकारियों के अनुसार हाल की इन मौतों के साथ ही 8000 मीटर से अधिक ऊंचाई के पर्वत पर मरने वालों की संख्या 16 हो गयी है। अधिकारियों ने कहा, ‘‘ विभिन्न पर्वतों पर जान गंवाने वाले 16 लोगों में कम से कम आठ भारतीय हैं।’’ 

टॅग्स :नेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?