लाइव न्यूज़ :

2-जी मामला: केरल कांग्रेस ने पूर्व कैग विनोद राय को बताया बीजेपी का "एजेंट"

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 21, 2017 20:20 IST

गुरुवार (21 दिसंबर) को सीबीआई अदालत ने 2-जी स्पेक्ट्रम आवंटन के सभी आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया।

Open in App

केरल कांग्रेस अध्यक्ष एमएम हसन ने देश के पूर्व नियंत्रक एवं लेखा महापरीक्षक (कैग) विनोद राय को आड़े हाथ लेते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी का एजेंट बताया और राय व पार्टी को 2जी मामले में बरी किए गए सभी आरोपियों से माफी मांगने के लिए कहा। हसन ने कहा, "आरोपियों के बरी होने से यह स्पष्ट हो गया है कि यह और कुछ नहीं, बस राजनीति से प्रेरित मामला था और तब कैग रहे राय ने काल्पनिक रूप से 1.76 लाख करोड़ रुपये के घोटाले की बात कही थी।" उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश से यह भी साबित हुआ कि राय भारतीय जनता पार्टी के एजेंट हैं। गुरुवार (21 दिसंबर) को सीबीआई विशेष अदालत ने डीएमके नेता कनिमोई और ए राजा समेत सभी 14 आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत का फैसला आने के बाद कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने विनोद राय से माफी मांगने की मांग की।

हसन ने कहा, "यह काल्पनिक मामला था, जिसका भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले जमकर प्रयोग किया और सत्ता पर आसीन हो गई। अब भाजपा और राय को माफी मांगनी चाहिए।" कैग का पद संभालने से पहले विनोद राय केरल के वित्त सचिव रहे थे और राज्य में नौकरशाह के तौर पर उन्होंने कई वर्षो तक विभिन्न पदों को संभाला था। उल्लेखनीय है कि विशेष न्यायाधीश ओ.पी.सैनी ने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए.राजा और डीएमके सांसद कनिमोझी सहित सभी आरोपियों को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर 2जी मामलों में बरी कर दिया।

टॅग्स :2 जी घोटालाकैग रिपोर्टविनोद रायकांग्रेसबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो