लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के साथ बातचीत पर रक्षामंत्री का बयान, कहा- सितंबर में होगी ‘2+2 वार्ता’

By भाषा | Updated: July 14, 2018 02:32 IST

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ‘2+2 वार्ता ’ के सितंबर में होने की संभावना है।

Open in App

नई दिल्ली , 14 जुलाई: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ‘2+2 वार्ता ’ के सितंबर में होने की संभावना है। यह वार्ता पहले छह जुलाई को वाशिंगटन में होनी थी लेकिन अमेरिका ने इस वार्ता को स्थगित कर दिया था।

जबकि अमेरिकी विदेश मंत्री माइकल आर पोम्पियो को उत्तर कोरिया के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण योजना पर चर्चा के लिए वहां जाना पड़ा।  निर्मला सीतारमण ने संवाददाताओं से कहा , “ अमेरिका के साथ ‘2+2 वार्ता ’ सितंबर के पहले सप्ताह में होगी। इस बातचीत का मुख्य केंद्र रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना होगा। ” 

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और सीतारमण इस वार्ता में पोम्पियो और अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस के साथ वार्ता के लिए अमेरिका जाएंगी। मैटिस ने पिछले साल सितंबर में भारत का दौरा किया था और इस दौरान सीतारमण के साथ कई मुद्दों पर वार्ता की थी। 

रक्षा मंत्री सीतारमण से जब पूछा गया कि क्या भारत संचार , सुरक्षा समझौता (सीओएमसीएएसए) पर अमेरिका के साथ हस्ताक्षर करेगा तो उनका कहना था कि अभी इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं किया गया है। 

माउंटेन स्ट्राइक कोर को आर्थिक दिक्कतों की वजह से छोड़ देने के सेना के फैसले की खबरों के बारे में पूछे जाने पर सीतारमण से कहा कि यह सेना पर है कि वह इसे कैसे लागू करती है। उन्होंने कहा कि कोई आर्थिक दिक्कत नहीं है। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया