लाइव न्यूज़ :

1984 सिख विरोधी दंगाः सज्जन कुमार की उम्रकैद पर बोली पीड़िता, 'मेरे फादर को जिंदा जलाया, आज मुझे चैन मिला'

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: December 17, 2018 12:01 IST

आरोपियों को लेकर मुखर सिख दंगे की पीड़िता निरप्रीत कौर ने सज्जन कुमार को उम्र कैद को सजा होने पर टीवी चैनलों से बात की।

Open in App

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को 1984 सिख विरोधी दंगे के एक मामले में निचली अदालत के फैसले को बदलते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उनके साथ मामले में तीन अन्य दोषियों को भी उम्रकैद की सजा सुनाई है। जबकि मामले में पांच अन्य को भी दोषी ठहराया गया है।

उल्लेखनीय है कि साल 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनके बॉडीगॉर्ड सतवंत सिंह व बेअंत सिंह की हत्या किए जाने के बाद दिल्ली व पूरे देश में सिख विरोधी दंगे हुए। इसमें हजारों जाने गईं।

मामले में अर्से से आरोपियों को लेकर मुखर सिख दंगे की पीड़िता व चश्मदीद निरप्रीत कौर ने सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा होने पर टीवी चैनलों से बात की।

उन्होंने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा, मैंने सज्जन कुमार को देखा था। वे पुलिस गाड़ी में खड़ा था। वे आवाज लगा रहा था। एक भी सरदार बचना नहीं चाहिए। जो भी हिन्दू, सरदारों को बचा रहे हैं, उन्हें भी जला दो।

उन्होंने कहा, "सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा मिलने से अब उन्हें थोड़ी रिलीफ मिली है। तब दंगे में मेरे पिता को जिंदा जला दिया गया। उन्होंने तीन बार बचने की कोशिश की।"

इसके बाद उन्होंने कहा, जब तक हम जिंदा हैं, तब तक लड़ाई जारी रहेगी। यह पूछे जाने पर कि कमलनाथ को मध्यप्रदेश का सीएम नियुक्त करने पर उनकी क्या राय है, पर उन्होंने कहा कि यह सिखों की गलती है। क्योंकि कई सिख अब भी कांग्रेस के साथ हैं। जब‌कि अकाली दल ने हमें वोट बैंक के लिए यूज किया लेकिन कोई प्रभावशाली कार्रवाई नहीं कराई।

मसले पर भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता तेजिंदर सिंह पाल बग्गा ने कहा वह यही चुप नहीं बैठे, वह सुप्रीम कोर्ट में सज्जन कुमार की फांसी की मांग करेगी।

टॅग्स :1984 सिख विरोधी दंगेकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम