लाइव न्यूज़ :

1984 का सिख विरोधी दंगा: दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश- मृत्युदंड के मामलें में रोजाना होगी सुनवाई

By भाषा | Updated: April 1, 2019 19:58 IST

निचली अदालत ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान नयी दिल्ली में दो लोगों की हत्या के सिलसिले में सह-आरोपी नरेश सहरावत को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

Open in App

दिल्ली हाई कोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में मौत की सजा पाए एक दोषी के मामले में दैनिक आधार पर सुनवाई करने का आदेश दिया वहीं दोषी ने मौत की सजा के खिलाफ अपील दायर की है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी की पीठ ने कहा दोषी यशपाल सिंह की अपील और मौत की सजा पर बहस पूरी होने तक दैनिक आधार पर सुनवाई हो।

पीठ ने अपने हालिया आदेश में कहा, “मामले को सुनवाई के लिये 22 अप्रैल को सूचीबद्ध किया जाए। यह स्पष्ट किया जाता है कि याचिका और मौत की सजा को लेकर सुनवाई जिरह के खत्म होने तक दैनिक आधार पर होगी।” अदालत ने इससे पहले मौत की सजा को लेकर दोषी यशपाल की याचिका पर पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। याचिका में यशपाल ने निचली अदालत द्वारा दी गई मृत्युदंड की सजा को चुनौती दी है। उसने मामले में जमानत याचिका भी दायर की है।

निचली अदालत ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान नयी दिल्ली में दो लोगों की हत्या के सिलसिले में सह-आरोपी नरेश सहरावत को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। यह एसआईटी द्वारा फिर से खोले गए मामलों में सुनाई गई पहली सजा थी। 

टॅग्स :1984 सिख विरोधी दंगेदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम