झारखंड में कोविड-19 के 191 नये मामले, तीन मरीजों की मौत
By भाषा | Published: December 10, 2020 01:41 AM2020-12-10T01:41:18+5:302020-12-10T01:41:18+5:30
रांची, नौ दिसंबर झारखंड में कोविड-19 के 191 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बुधवार को बढ़कर 1,10,830 हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार देर रात जारी रिपार्ट में बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित तीन और मरीजों की पिछले चौबीस घंटे में मौत हो गयी। राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 991 हो गयी।
राज्य में अब तक 1,08,100 लोग इस रोग से उबर चुके हैं। इसके अलावा 1739 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 17,929 नमूनों की जांच की गयी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।