लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित 19 और लोगों की मौत, संक्रमण के 1,927 नए मामले

By भाषा | Updated: December 7, 2020 20:19 IST

Open in App

जयपुर, सात दिसंबर राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,927 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 2,82,512 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 19 और लोगों की मौत के बाद राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 2,448 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 19 और लोगों की मौत हुई है जिससे इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,448 हो गई है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को जयपुर व जोधपुर में चार-चार व अजमेर में दो, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, नागौर, सीकर और उदयपुर में एक-एक मरीज की मौत हो गई। राज्य में अब तक जयपुर में 459, जोधपुर में 257, अजमेर में 200, बीकानेर में 164, कोटा में 147, भरतपुर में 114, उदयपुर में 105, और पाली में 95 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि सोमवार को राज्य में 2,664 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए। राज्य में अब तक कुल 2,58,393 लोग महामारी को मात दे चुके हैं।

राज्य में इस समय 21,671 रोगी उपचाराधीन हैं। संक्रमण के नए मामलों में जयपुर में 475, जोधपुर में 203, कोटा में 137, भरतपुर में 96, नागौर में 89 और उदयपुर में 84 नए मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी