लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के ओडिशा में 1,864, मिजोरम में 653 और अरुणाचल प्रदेश में 480 नए मामले

By भाषा | Updated: July 24, 2021 16:22 IST

Open in App

भुवनेश्वर/आइजोल/ ईटानगर, 24 जुलाई कोविड-19 के ओडिशा में 1,864, मिजोरम में 653 और अरुणाचल प्रदेश में 480 नए मामले सामने आए हैं। राज्यों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ओडिशा में 1,864 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,65,715 हो गई। वहीं 68 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,445 हो गई।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 1,082 मरीज पृथकवास केंद्रों से सामने आए हैं। वहीं 782 मामलों की जानकारी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच के बाद हुई।

खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 496 मामले सामने आए। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। वहीं कटक में 221 और बालासोर में 114 मामले सामने आए।

ओडिशा में अभी 19,013 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 9,41,204 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। यहां अब तक टीके की 1,51,24,809 खुराक दी गई है।

मिजोरम में नए संक्रमित 653 मरीजों में से 137 बच्चे हैं। वहीं 14 साल की एक किशोरी समेत तीन लोगों की संक्रमण से मौत हो गई।

कोविड-19 के संबंध में जानकारी देने वाले आधिकारिक प्रवक्ता डॉक्टर पचुआ लालमालसावमा ने बताया कि किशोरी आइजोल की रहनेवाली थी और वह कोविड-19 से अब तक जान गंवाने वाले मरीजों में सबसे कम उम्र की थी।

आइजोल जिले से संक्रमण के सबसे ज्यादा 481 मामले सामने आए। इसके बाद लुंगलेई से 81 और कोलासिब से 38 मामले सामने आए। अधिकारी ने बताया कि यहां अब 8,107 मरीजों का उपचार चल रहा है और 22,904 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर लालजवामी ने बताया कि 6.18 लाख से ज्यादा लोगों को टीके की खुराक दी गई है।

अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के 480 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार को 45,188 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में चार और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 212 हो गई। जाम्पा ने बताया कि शुक्रवार को 517 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 40,619 हो गई। यहां अब 4,357 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 8,16,196 लोगों को टीके की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी