लाइव न्यूज़ :

सीमा सुरक्षा बल में आज कोरोना के 18 नए मामलों की पुष्टि, त्रिपुरा से 16 और दिल्ली के दो जवान संक्रमित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2020 17:38 IST

Open in App

देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसकी चपेट में अब सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान आ रहे है। आज बीएसएफ में कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें से 16 त्रिपुरा से और 2 दिल्ली से हैं। BSF में सक्रिय COVID19 मामलों की कुल संख्या अब 276 है।

इससे पहले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 13 कर्मी शनिवार (10 मई) को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए जिनमें अधिकतर दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा इकाई से जुड़े हैं। अधिकारियों ने बताया कि 1.62 लाख कर्मियों वाले इस बल में कोरोना वायरस के 48 सक्रिय मामले हो गए हैं।

पिछले दो दिन में इसके दो कर्मियों की इस वायरस से मौत हो गई। कोरोना वायरस के 48 सक्रिय मामलों में 31 दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में लगे कर्मियों से संबंधित हैं और 13 मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की सुरक्षा में तैनात कर्मियों से संबंधित हैं। दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में लगी इकाई में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक दस मामले सामने आए हैं। सीआईएसएफ के कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों में दिल्ली हवाईअड्डे पर तीन, अहमदाबाद हवाईअड्डे के दो, कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के तीन और एक मामला ग्रेटर नोएडा में वीआईपी सुरक्षा में तैनात इकाई में भी सामने आया है।

यह बल देश में नागरिक हवाईअड्डों (वर्तमान में 63) और एयरोस्पेस एवं परमाणु क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में भी तैनात है। अर्धसैनिक बलों में अब कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 540 से अधिक हो गए हैं और पांच कर्मियों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इन बलों में सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और एसएसबी शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप