हांगकांग के पोत से अपहृत 18 भारतीय रिहा: भारतीय उच्चायोग

By भाषा | Published: December 23, 2019 01:43 AM2019-12-23T01:43:02+5:302019-12-23T01:43:02+5:30

समुद्री घटनाओं पर नजर रखने वाली एजेंसी एआरएक्स मेरिटाइम के मुताबिक तीन दिसंबर को समुद्री लुटेरों ने जहाज पर कब्जा कर लिया था और उसमें सवार 19 लोगों का अपहरण कर लिया था।

18 Indian hijacked from Hong Kong ship released: Indian High Commission | हांगकांग के पोत से अपहृत 18 भारतीय रिहा: भारतीय उच्चायोग

हांगकांग के पोत से अपहृत 18 भारतीय रिहा: भारतीय उच्चायोग

Highlightsभारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘ नाइजीरियाई नौसेना और पोत की कंपनी ने 18 भारतीय नागरिकों को रिहा करने की पुष्टि कर दी है।सूत्रों ने बताया कि भारतीयों के अपहरण के बाद भारतीय उच्चायोग ने मदद के लिए नाइजीरियाई एजेंसियों से मदद मांगी थी। 

नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों द्वारा हांगकांग के एक पोत से अगवा किए गए 18 भारतीयों को रिहा कर दिया गया है। नाइजीरिया स्थित भारतीय उच्चायोग ने रविवार को यह जानकारी दी। समुद्री घटनाओं पर नजर रखने वाली एजेंसी एआरएक्स मेरिटाइम के मुताबिक तीन दिसंबर को समुद्री लुटेरों ने जहाज पर कब्जा कर लिया था और उसमें सवार 19 लोगों का अपहरण कर लिया था।

इनमें से 18 भारतीय थे। भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘ नाइजीरियाई नौसेना और पोत की कंपनी ने 18 भारतीय नागरिकों को रिहा करने की पुष्टि कर दी है जिनका एमटी नेवे कांस्टेलेशन जहाज से तीन दिसंबर को अपहरण किया गया था।’’

सूत्रों ने बताया कि भारतीयों के अपहरण के बाद भारतीय उच्चायोग ने मदद के लिए नाइजीरियाई एजेंसियों से मदद मांगी थी। 

English summary :
18 Indian hijacked from Hong Kong ship released: Indian High Commission


Web Title: 18 Indian hijacked from Hong Kong ship released: Indian High Commission

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे